दिल्ली में तापमान 43°C के करीब, धूल भरी हवाओं और उमस का दौर 12 जून तक रहेगा जारी। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.1°C और न्यूनतम 27.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। सोमवार को तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। देश के अन्य हिस्सों में जहां भारी बारिश की संभावना है, वहीं दिल्ली में मानसून से पहले गर्मी और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1°C और न्यूनतम 27.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। आयानगर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.1°C तक पहुंच गया। सोमवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 43°C तक जा सकता है और गर्मी व उमस का दौर 12 जून तक जारी रह सकता है। हालांकि लू की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन मौसम गर्म बना रहेगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी 'मध्यम' श्रेणी में रही, एक्यूआई 198 रिकॉर्ड किया गया।

8 जून को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.4°C दर्ज किया गया। बीकानेर, बारमेर सहित राजस्थान के छह शहरों में तापमान 45°C से ऊपर रहा। हरियाणा का रोहतक, यूपी का झांसी, मध्य प्रदेश का नौगांव और दिल्ली का आयानगर भी सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स