कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 में बनाया इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर बने बादशाह साथ ही हासिल किया ग्रैंडस्लैम का खिताब।
स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में एक बेहतरीन और नाटकीय मुकाबले के बाद यानिक सिनर को हराकर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया। यह मैच कुल 5 घंटे 29 मिनट तक चला, जो फ्रेंच ओपन के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा फाइनल मुकाबला बन गया। दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त हौसले और तकनीक का परिचय दिया, लेकिन अंत में अल्काराज की हार न मानने की मानसिक मजबूती और अनुभव ने बाज़ी मारी। अल्काराज ने इस मुकाबले में 4-6, 6-7(4-7), 6-4, 7-6(7-3), 7-6(10-2) के स्कोर से जीत हासिल की। शुरुआती दो सेट यानिक सिनर के नाम रहे, जिन्होंने नंबर-1 खिलाड़ी के तौर पर अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने पहले सेट में 6-4 और दूसरे सेट में टाई-ब्रेकर जीतकर मैच में बढ़त बना ली थी। लेकिन अल्काराज ने हार नहीं मानी और तीसरे सेट से अपनी वापसी शुरू की। उन्होंने तीसरे सेट में 6-4 से जीत दर्ज की, चौथे सेट में टाई-ब्रेकर में 7-3 से बाज़ी मारी और निर्णायक पांचवे सेट में भी टाई-ब्रेकर में 10-2 से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
सिनर ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन अल्काराज ने चौथे सेट में तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए टाई-ब्रेकर में जीत हासिल की और मैच को पांचवें सेट तक पहुंचाया। पांचवें सेट का फैसला सुपर टाई-ब्रेकर में हुआ, जहां अल्काराज ने 10-2 से जीत दर्ज की। 22 वर्षीय अल्काराज का इस साल क्ले कोर्ट पर रिकॉर्ड 22-1 है, और उन्होंने सिनर के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत हासिल की। यह जीत अल्काराज की कड़ी मेहनत, मानसिक ताकत और रणनीति की मिसाल है और इसे टेनिस इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वहीं, 23 वर्षीय सिनर के लिए यह फ्रेंच ओपन फाइनल में पहली बार पहुंचना था, लेकिन खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया।
















































































Leave Your Message