द्वारका सेक्टर-13 में आग की भयावह घटना:जान बचाने की कोशिश में बिल्डिंग से कूदे पिता और दो बच्चे तीनों की हुई मौत। 

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित 'सबद अपार्टमेंट' की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, और इसी दौरान एक पिता ने अपने दो बच्चों के साथ जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। दमकल विभाग को सुबह 10:01 बजे सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर 8 फायर टेंडर भेजे गए और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें इमारत के टॉप फ्लोर पर भीषण आग दिखाई दे रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने अफवाहों से बचने की अपील की है और आग के कारणों की जांच जारी है।

द्वारका में एमआरवी स्कूल के पास स्थित 'सबद अपार्टमेंट' में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोग डर के मारे बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आग की सूचना अपार्टमेंट की कमेटी को दी गई, तो उनकी तरफ से समय पर कोई मदद नहीं मिली। लोगों ने कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि अगर समय पर कार्रवाई होती, तो नुकसान कम हो सकता था। यह घटना लोगों में डर और नाराज़गी दोनों पैदा कर गई है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स