सुबह की ओस भरी घास पर नंगे पैर चलने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: तनाव से मुक्ति, बेहतर नींद और तंदरुस्ती का राज़। 

सुबह का समय ध्यान और शारीरिक गतिविधियों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय वातावरण शुद्ध और शांत होता है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। अगर आप सुबह के समय ओस से भीगी घास पर नंगे पांव चलते हैं, तो इससे सिर्फ एक सुकून भरा अनुभव नहीं मिलता, बल्कि यह शरीर और मन दोनों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। घास पर नंगे पैर चलने से पैरों के तलवों में स्थित तंत्रिका बिंदुओं पर प्राकृतिक दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों की रोशनी, तनाव नियंत्रण, पाचन क्रिया में सुधार जैसे लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, सुबह की ठंडी हवा और ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, जिससे दिन भर चुस्ती और ताजगी बनी रहती है। ध्यान और प्राणायाम करने के लिए भी यह समय सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि इस समय मन एकाग्र रहता है और सांस लेने के लिए शुद्ध वायु उपलब्ध होती है।

कितनी देर चलना चाहिए?
सुबह नंगे पांव ओस भरी घास पर कम से कम 15 से 30 मिनट तक चलना चाहिए। यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो 10 मिनट से शुरू करके धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं। नियमित रूप से यह अभ्यास करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद में एक सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

सुबह नंगे पांव घास पर चलने के गजब के फायदे, 

1 तेज होती है नज़र: पैरों के तलवों में कुछ एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं जो आंखों से जुड़े होते हैं। घास पर चलने से इन बिंदुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही, हरे रंग को देखने से भी आंखों को सुकून मिलता है।

2 तनाव होता है कम नींद आती है बेहतर: सुबह नंगे पांव चलने से स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं और इस वजह से नींद भी बेहतर आती है। साथ ही नंगे पांव घास पर चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

3 रक्त संचार में सुधार: नंगे पांव चलने से पैरों की नसों में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह ठीक से होता है। यह पैरों में दर्द, सुन्नता और अकड़न जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

4 इम्यूनिटी मजबूत करे: नियमित रूप से नंगे पांव चलने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम होते हैं।

5 विटामिन डी मिलता है: सुबह की हल्की धूप में चलने से शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यूनिटी और मूड के लिए आवश्यक है। नंगे पांव चलने से पैरों की छोटी-छोटी मांसपेशियां और टेंडन मजबूत होते हैं, जिससे पैरों की स्थिरता और संतुलन में सुधार होता है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स