दिल्ली पुलिस ने गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर आतिशी को लिया हिरासत में, अरविंद केजरीवाल का हमला बीजेपी की तानाशाही नहीं चलेगी। 

दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह कालकाजी के भूमिहीन कैंप में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी झुग्गियों को तोड़ रही है और उन्हें जेल में ले जा रही है क्योंकि वह गरीबों की आवाज उठा रही हैं। आतिशी ने कहा, "बीजेपी इन झुग्गियां को तोड़ने वाली है। आज मुझे जेल में लेकर जा रही है क्योंकि मैं इन झुग्गी वालों की आवाज उठा रही हूं। भारतीय जनता पार्टी, सीएम रेखा गुप्ता जी आपलोगों को झुग्गीवालों की हाय लगेगी। बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी, इन गरीबों की हाय लगेगी. अरविंद केजरीवाल ने आतिशी की हिरासत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों के घरों को उजाड़ रही है और आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली की जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार दिल्ली में गरीबों के घरों को तोड़ रही है और आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, जब वे गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लेना तानाशाही का उदाहरण है। आतिशी ने भी झुग्गियों पर हो रही तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले झुग्गी में रहने वाले लोगों को वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद उन्हें जहां झुग्गी वहां मकान दिया जाएगा, लेकिन अब झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप के निवासियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली को बर्बाद कर रही है और आम आदमी पार्टी गरीबों के हक में आवाज उठाती रहेगी। दिल्ली पुलिस ने आतिशी की हिरासत से इनकार किया है, लेकिन कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हटाया गया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स