रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: 14 जून को राजधानी को मिलेंगे 33 नए स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं; बनाए जाएंगे 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी में 1100 से ज़्यादा 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' बना रही है। इसी के तहत 14 जून को 33 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये नए स्वास्थ्य केंद्र लोगों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मुहैया कराएंगे। सरकार का मकसद है कि हर नागरिक को नज़दीक में ही अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सके। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली को केंद्र सरकार से बहुत सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों में केंद्र की मोदी सरकार की वजह से दिल्ली में तेज़ी से विकास हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार का साथ न होता, तो दिल्ली की स्थिति आज इतनी बेहतर नहीं होती। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में सवा लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं, मेट्रो सेवा, केंद्रीय विद्यालय और कॉलेज केंद्र सरकार की मदद से ही संभव हो पाए हैं। इसके अलावा, यमुना नदी की सफाई। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत दिल्लीवासियों को 20 हजार करोड़ रुपये के ऋण मिले हैं और करीब 3 लाख गर्भवती महिलाओं को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है साथ ही दिल्ली की भाजपा सरकार अगले साल मार्च तक ओखला स्थित कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह खत्म कर देगी और बाकी के गाजीपुर और भालस्वा स्थित कूड़े के पहाड़ो के निस्तारण का काम दिल्ली में चल रहा है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स