IFFA 2025 में टैलेंट की हुई जीत, KATRINA KAIF बनीं बेस्ट एक्ट्रेस तो KARTIK AARYAN ने बेस्ट एक्टर का खिताब किया अपने नाम।  

न्यूयॉर्क में इंडी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 का पहला संस्करण 11 जून को भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा, क्योंकि पहली बार भारतीय इंडी फिल्मों और कलाकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यापक पहचान और सम्मान मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला, जबकि कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्ट के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अन्य उभरते कलाकारों, निर्देशकों और इंडिपेंडेंट फिल्मों को भी सराहा गया। यह समारोह न केवल बॉलीवुड बल्कि भारतीय स्वतंत्र सिनेमा के लिए भी एक नई राह खोलता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ सकें। इंडी फिल्म फेस्टिवल अब भारतीय सिनेमा की नई ऊर्जा और नवाचार को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन गया है। आने वाले वर्षों में यह फेस्टिवल और भी ज्यादा भारतीय फिल्मों और कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का जरिया बन सकता है।

बता दें कि ये इंडी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स साल 2024 की फिल्मों के लिए कलाकारों को दिया गया है। इस अवॉर्ड समारोह का दूसरा संस्करण 2025 की मूवीज के लिए होगा, जो अगले साल आयोजित किया जाएगा। बतौर एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए ये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्में मैरी क्रिसमस और चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। ऐसे में इंडी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में कामयाबी हासिल करना इनके लिए खास बात है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स