लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में 'हाथ' की एक और बड़ी जीत, वाईएस शर्मिला YSRTP का कांग्रेस में करेंगी विलय, कांग्रेस की एक बड़ी जीत।
लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में 'हाथ' की एक और बड़ी जीत, वाईएस शर्मिला YSRTP का कांग्रेस में करेंगी विलय, कांग्रेस की एक बड़ी जीत।
वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, एआईसीसी महासचिव और आंध्र प्रदेश के पीसीसी की पेशकश की गई थी। शर्मिला कांग्रेस के ऑफर पर सहमत हो गईं हैं। इस साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) का कांग्रेस में विलय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह आधिकारिक तौर पर इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगी।
विधानसभा चुनाव में भी दिया था समर्थन
पिछले साल नवंबर में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आखिरी वक्त पर वाई.एस. शर्मिला ने कांग्रेस को अपना सपोर्ट दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी को चुनाव में उतारने से इंकार कर दिया था। शर्मिला ने कहा था कि तमाम सर्वे और जमीनी हकीकत से पता चलता है कि राज्य में कांग्रेस चुनाव जीत रही है. ऐसी स्थिति में अगर उनकी पार्टी मैदान में उतरती है तो कांग्रेस के वोट कटेंगे और इसका फायदा बीआरएस को मिलेगा। इसलिए उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया था। इसके बाद से ही चर्चा थी कि वाई.एस. शर्मिला को कांग्रेस इसके बदले में कुछ बड़ा इनाम दे सकती है। अब उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया है।
















































































Leave Your Message