गर्मी में बढ़ती बिजली मांग पर दिल्ली सरकार की सख्ती, ऊर्जा मंत्री ने की अहम बैठक। 

दिल्ली में गर्मी के मौसम के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बिजली कंपनियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बिजली आपूर्ति बनाए रखने, आपात स्थितियों में त्वरित बहाली सुनिश्चित करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। ऊर्जा मंत्री ने पुराने ग्रिड को अपग्रेड करने, नई केबल बिछाने, स्मार्ट तकनीकों और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग के निर्देश दिए ताकि वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाया जा सके। ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत सोलर पैनल लगाने की गति बढ़ाने और उन क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने की बात कही गई जहां अभी मीटर नहीं लगे हैं। मंत्री ने नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिजली बाधा की स्थिति में रेस्पॉन्स टाइम घटाया जाएगा और कंट्रोल रूम्स को 24x7 सक्रिय रखा जाएगा। साथ ही, गर्मी के समय बिजली मांग में अचानक बढ़ोतरी से निपटने के लिए अग्रिम योजना पर काम होगा। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को बिजली कटौती से मुक्त, ऊर्जा सक्षम और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाना है, जिसमें आधुनिक तकनीक और सौर ऊर्जा का प्रमुख योगदान होगा।

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के किलोकरी में लगाए गए बैटरी बैंक की सफलता को अब एक मॉडल के रूप में अपनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि इसी तरह के बैटरी बैंक दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी लगाए जाएं, ताकि किसी आपात स्थिति में भी बिजली की सप्लाई बनी रहे। मंत्री ने यह भी साफ कहा कि अब बिजली सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मियों में लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स