'सरदार जी 3' पर संकट: पाकिस्तानी कलाकारों के कारण FWICE ने सेंसर सर्टिफिकेट रोकने की करी मांग। 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'सरदार जी 3' को सेंसर सर्टिफिकेट देने पर रोक लगाने की मांग की है। FWICE ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी के कारण इसे प्रमाणपत्र न दिया जाए। पत्र में पाकिस्तानी कलाकार हनिया आमिर, नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी हालिया दिशा-निर्देशों और FWICE की नीति के अनुसार, भारतीय प्रस्तुतियों में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सहयोग पर रोक है। FWICE ने CBFC से आग्रह किया कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले राष्ट्रीय हित और सरकारी निर्देशों को ध्यान में रखा जाए। इसी मुद्दे पर भाजपा चित्रपट कामगार अघाड़ी ने भी विरोध जताते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने इसे सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया।

22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। इस हमले के करीब दो सप्ताह बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे का बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल बिचौलियों को पाकिस्तान से जुड़ी किसी भी सामग्री को तत्काल प्रभाव से बंद करने की सलाह जारी की। इस आदेश में फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और पॉडकास्ट जैसी सभी पाकिस्तान-मूल की सामग्री शामिल थी। इसके साथ ही, भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स