‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मंत्री का बयान: “राहुल की बहन की कलाई पर चूड़ी नहीं देखी, तो राखी का मतलब कैसे जानेंगे?
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। मेरठ दौरे पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रही है क्योंकि उन्हें भारतीय परंपरा और संस्कृति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी की मांग में कभी सिंदूर नहीं देखा गया, इसलिए वे इस सांस्कृतिक अभियान का महत्व नहीं समझ पाते। मंत्री ने आगे कहा कि सिंदूर सिर्फ एक श्रृंगार नहीं, बल्कि स्त्री-सम्मान और भारतीयता का प्रतीक है। दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि सिर्फ किसी बड़े या विदेशी परिवार में जन्म लेने से कोई भारतीय नहीं बन जाता। भारतीयता को जीना पड़ता है – जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जो हर परंपरा और संस्कार को अपनाकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि 2027 में बीजेपी को हराने की बात करना सिर्फ एक सपना है। उन्होंने दावा किया कि आज यूपी में बिजली की हालत पहले से कई गुना बेहतर है और जनता खुद जानती है कि बदलाव कितना बड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें भारतीय संस्कृति की समझ नहीं, वो 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे विषयों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बहन की कलाई पर कभी चूड़ी नहीं देखी गई, तो वो राखी का महत्व कैसे समझेंगे? भारतीय बनने के लिए सिर्फ बड़े घर में पैदा होना काफी नहीं है, भारतीयता को जीना पड़ता है – जैसे प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी जी रहे हैं। इसके साथ ही दिनेश प्रताप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी से बीजेपी के सफाए की बात करना महज सपना है। यूपी में आज अखिलेश के समय से 10 गुना ज्यादा बिजली मिल रही है। 2017 से पहले बिजली की जो हालत थी, उसे जनता अच्छे से जानती है। मंत्री का कहना था कि सपा केवल बातें करती है, जबकि बीजेपी ने जमीन पर काम कर दिखाया है।
















































































Leave Your Message