देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी: राजस्थान में तापमान पहुंचा 49.4 डिग्री तक हरियाणा-पंजाब-यूपी में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी। 

देश के कई राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू संभाग में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून के बीच राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में 15 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 13 और 14 जून को लू चलने का अनुमान है। बिहार में भी गर्म मौसम बना रहेगा।राजस्थान के श्री गंगानगर में 49.4 डिग्री, चूरू में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 46.9 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री और जोधपुर में 46.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश के झांसी में 44.9 डिग्री, आगरा में 45 डिग्री तापमान रहा। पंजाब के बठिंडा में 46 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47.6 डिग्री और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 44.5 डिग्री पारा चढ़ा। वहीं, 13 से 18 जून के बीच कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी 13 से 15 जून के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 13 से 19 जून के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार बारिश होने की संभावना है। 14 से 17 जून के बीच मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। 13 से 17 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में वज्रपात और 50-70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का खतरा है। इसके अलावा, 13 से 19 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स