पाकिस्तान की 'आतंकी शर्तों' पर नहीं होगी बात, पड़ोसी मुल्क संग रिश्तों पर जयशंकर ने बोले दो शब्द।

पाकिस्तान की 'आतंकी शर्तों' पर नहीं होगी बात, पड़ोसी मुल्क संग रिश्तों पर जयशंकर ने बोले दो शब्द। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (2 जनवरी) को कहा कि भारत को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेता रहा है।  पाकिस्तान की मुख्य नीति ही आतंकवाद रही है।  उन्होंने कहा कि भारत ने अब वह खेल खेलना बंद कर दिया है और पड़ोसी मुल्क की आतंक की नीति को अप्रासंगिक बना दिया है।  पाकिस्तान अक्सर ही नापाक मंसूबों के लिए सीमा पार से आतंकियों को भारत की ओर भेजता रहता है। 

 एक इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा, 'पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार से आतंकवाद का इस्तेमाल भारत पर बातचीत के लिए दबाव बनाने के लिए कर रहा है।    ऐसा नहीं है कि हम अपने पड़ोसी के साथ बातचीत नहीं  कर सकतें पर  हम उन शर्तों के आधार पर बातचीत नहीं करेंगे जो उन्होंने (पाकिस्तान) रखी हैं, जिसमें बातचीत की मेज पर लाने के लिए आतंकवाद की प्रथा को वैध और प्रभावी माना जाता है। '

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स