युद्ध का असर उड़ानों पर: एयर इंडिया की 16 फ्लाइट्स प्रभावित, इंडिगो ने दी जरूरी सलाह। 

ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंडिगो और एयर इंडिया ने इस स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा है कि युद्ध के चलते ईरान का एयरस्पेस बंद हो गया है, जिससे कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नए रूट से भेजा जा रहा है या उनकी टाइमिंग में देरी हो रही है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक करें। इसके अलावा, कुछ यात्राओं में समय ज्यादा लग सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

एयर इंडिया ने भी साफ किया है कि अब तक 16 फ्लाइट्स पर असर पड़ा है, जिनमें से कुछ को डायवर्ट किया गया है और कुछ को वापस भारत भेजा गया है। एयरलाइंस का कहना है कि उनकी टीमें हर स्थिति पर नजर रख रही हैं और यात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जैसे ही इज़रायल ने ईरान पर हमला किया, कुछ ही मिनटों में पूरा ईरान का एयरस्पेस खाली हो गया। पहले जहां एयरस्पेस में ढेरों फ्लाइट्स थीं, वहीं हमले के बाद सभी विमानों ने अपना रास्ता बदल लिया। इस स्थिति को देखते हुए विदेश जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा से पहले अपडेट्स पर नजर रखें और एयरलाइंस की एडवाइजरी का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स