वाराणसी नगर निगम की अनोखी पहल: गंदगी फैलाने वालों की फोटो ‘स्मार्ट काशी ऐप’ पर भेजो और पाओ ₹500 का सीधा इनाम अपने खाते में। 

काशी में अब सफाई को लेकर दिखेगी जनता की भागीदारी। वाराणसी नगर निगम ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिससे न केवल शहर की स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि लोग भी इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में पार्षद श्यामआसरे मौर्य द्वारा लाया गया यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अगर किसी को कूड़ा फेंकते या गंदगी फैलाते हुए देखता है और उसकी फोटो ‘स्मार्ट काशी ऐप’ पर अपलोड करता है, तो उसे ₹500 का इनाम मिलेगा। जैसे ही फोटो अपलोड की जाएगी, ऐप उस व्यक्ति से बैंक डिटेल्स मांगेगा और कुछ ही समय में इनाम सीधे खाते में भेज दिया जाएगा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि देश और दुनिया में काशी को साफ-सुथरा और आदर्श शहर के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी समर्थन देता है। इस फैसले से एक तरफ लोग सफाई के लिए जागरूक होंगे, वहीं दूसरी ओर खुले में गंदगी फैलाने वालों पर भी लगाम लगेगी। साथ ही यह भी उम्मीद है कि लोग सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देंगे।

संदीप श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि काशी स्मार्ट ऐप को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके माध्यम से फोटो भेजने वाले व्यक्ति की सभी आवश्यक डिटेल को उस  पर आसानी से अपलोड किया जा सके। एप अपग्रेड होने के बाद फोटो भेजने वाले व्यक्ति को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा। लगभग एक माह के अंदर यह मुहीम शुरू हो जाएगी और इसका उद्देश्य काशी के हर एक क्षेत्र, गलियां, चौराहो को साफ स्वच्छ बनाना है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स