27 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी: धर्मेंद्र और अरबाज खान साथ नजर आएंगे 'मैंने प्यार किया फिर से' में।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, अपनी आगामी फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' में। इससे पहले दोनों साल 1998 की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में एक साथ दिखे थे। अब एक लंबे अंतराल के बाद, यह जोड़ी फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण रोनी रोड्रिग्स ने किया है, जो पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज और सिनेबस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी और गानों के बोल भी रोनी रोड्रिग्स ने खुद लिखे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है। फिल्म का भव्य मुहूर्त समारोह मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें कई मशहूर सितारे मौजूद थे। इस मौके पर राजपाल यादव, विद्या मालवदे, गणेश आचार्य, कंगना शर्मा, सुधाकर शर्मा, विजय मदये, चीता यज्ञेश शेट्टी, उदित नारायण, और ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखानी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। धर्मेंद्र और अरबाज की इस वापसी से दर्शकों में उत्साह है, और यह फिल्म न सिर्फ भावनात्मक कहानी बल्कि स्टार पॉवर और मनोरंजन का मजबूत मिश्रण लेकर आने वाली है। फिल्म के बाकी कलाकारों की जानकारी और रिलीज़ डेट जल्द ही सामने आ सकती है।
धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' में साथ नजर आएंगे। हाल ही में मुंबई में फिल्म का मुहूर्त समारोह आयोजित हुआ, जहां उदित नारायण ने फिल्म का एक अप्रकाशित गीत गाया। धर्मेंद्र ने फिल्म को "स्वाद और मनोरंजन से भरपूर" बताया, जबकि अरबाज खान ने उनके साथ काम करने को सम्मान की बात कहा। फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं और यह नवंबर 2025 में रिलीज़ होगी।
















































































Leave Your Message