पीएम मोदी की ऐतिहासिक विदेश यात्रा: क्रोएशिया पहुंचने वाले बनेगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को इतिहास रचने जा रहे हैं।अपनी आगामी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में, पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया पहुंचेंगे और इस देश की आधिकारिक यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा नहीं की है। यह ऐतिहासिक यात्रा क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री प्लेंकोविच से मुलाकात करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी भेंट करेंगे। यह दौरा भारत-क्रोएशिया संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों—साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया—की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे की शुरुआत वह साइप्रस से करेंगे, जहां वे राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से मुलाकात करेंगे और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे। यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा होगी। इसके बाद वे 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे वैश्विक नेताओं के साथ ऊर्जा, एआई और क्वांटम तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में, मोदी 18 जून को क्रोएशिया पहुंचेंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। वहां वे प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत के द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को एक नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
















































































Leave Your Message