दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अमित शाह से की मुलाकात, दिल्ली के विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा; 'विकसित दिल्ली' मिशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही। रेखा गुप्ता ने बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण, रचनात्मक और बहुत ही सार्थक रही। उन्होंने अमित शाह से दिल्ली में चल रही योजनाओं, जन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा की और लिखा कि अमित शाह का राष्ट्रसेवा और सुशासन के प्रति दृष्टिकोण हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातों से उन्हें मार्गदर्शन मिला और यह चर्चा आत्मीय और विचारोत्तेजक रही।

रेखा गुप्ता ने अमित शाह को बताया कि दिल्ली को केंद्र और राज्य के तालमेल यानी "डबल इंजन सरकार" का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले 100 दिनों में कई जरूरी वादों को समय सीमा के भीतर पूरा किया है, जिसमें केंद्र सरकार का भी अहम योगदान रहा है। इस मुलाकात से यह संकेत भी मिला कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग मजबूत हो रहा है और भविष्य में दिल्ली के विकास कार्यों में और गति आने की उम्मीद है। रेखा गुप्ता ने गृह मंत्री को उनके समय, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 11 साल पूरा होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत की है और देश में सुरक्षा, सहकारी आंदोलनों और गरीबों के उत्थान में बहुत बड़ी प्रगति हुई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स