अमित शाह ने भारतीय भाषाओं को बताया आत्मा, अंग्रेजी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान। 

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय भाषाएं हमारे देश की आत्मा और संस्कृति की पहचान हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी भाषाओं को फिर से अपनाएं और गर्व से दुनिया के सामने खड़े हों। यह बात उन्होंने दिल्ली में पूर्व IAS अधिकारी अशुतोष अग्निहोत्री की किताब ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन कार्यक्रम में कही। अमित शाह ने कहा, "अब वो दिन दूर नहीं जब लोग अंग्रेज़ी बोलने पर शर्म महसूस करेंगे। हमें ऐसा समाज बनाना है जो अपनी भाषा पर गर्व करे।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी विदेशी भाषा के भरोसे हम अपने देश, इतिहास और संस्कृति को पूरी तरह नहीं समझ सकते। अगर हमारी भाषाएं नहीं रहीं, तो हमारी भारतीय पहचान भी अधूरी रह जाएगी। अमित शाह ने कहा, "भले ही ये बदलाव आसान नहीं है, लेकिन मुझे भरोसा है कि भारतीय समाज इसमें जरूर सफल होगा। हम एक बार फिर अपनी भाषाओं में आत्मसम्मान के साथ देश चलाएंगे और दुनिया में नेतृत्व करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स