राहुल गांधी ने 55वें जन्मदिन पर लिया नया सरकारी आवास, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया एकता और संघर्ष का संदेश।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन के खास मौके पर आधिकारिक रूप से नया सरकारी आवास ‘5, सुनहरी बाग रोड’ शिफ्ट कर लिया। यह टाइप-8 श्रेणी का विशेष बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के बाद आवंटित किया गया था। यह इलाका न केवल बेहद सुरक्षित है, बल्कि संसदीय गतिविधियों के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आमतौर पर इस श्रेणी के आवास वरिष्ठ नेताओं को ही दिए जाते हैं।
राहुल गांधी बुधवार सुबह नए आवास में शिफ्ट हुए और इसी दिन कांग्रेस मुख्यालय भी पहुंचे, जहाँ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "आपका प्यार और हौसला हर दिन मुझे प्रेरणा देता है। हम सब मिलकर एक साथ खड़े हैं – सच के लिए, न्याय के लिए और भारत के लिए। उनका यह संदेश कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच एकजुटता और दृढ़ता का प्रतीक बनकर सामने आया।
















































































Leave Your Message