अधीर रंजन चौधरी की ममता बनर्जी को चुनौती।

जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव के बिगुल की आवाज तेज हुई है, वैसे ही कोलकाता की मुख्यमंत्री एवं उनके विरोधी पार्टी के बीच दरार बढ़ती जा रही है और वह दोनों ही पार्टिय, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगातार लगाए जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टियों के नेता जमकर एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि दोनों ही दल इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं और साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात करते हैं। लेकिन राज्य में सीट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा हमलावर कोई और नहीं बल्कि खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी हैं।
उन्होंने इस बार ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि आप लोकसभा चुनाव में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लीजिये। दरअसल वह ममता बनर्जी के उस बयान के जवाब में बोल रहे थे, जिसमें ममता ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। उनके सुझाव का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "आपने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। अब मैं आपको इस बार मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं।''
उन्होंने ये भी कहा की, ''मैं भी देखना चाहता हूं कि आप कितनी शक्तिशाली हैं। यह मत भूलिए कि 2019 में हमने आपकी कृपा से सीटें नहीं जीती थीं।'' ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों, बहरामपुर और मालदा दक्षिण से कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारने पर सहमति जताई है, जहां 2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। उन्‍होंने कहा, "हमने उन दो निर्वाचन क्षेत्रों से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की। हमारी जीत तृणमूल कांग्रेस या मुख्यमंत्री की कृपा से नहीं हुई थी। याद रखें कि कांग्रेस अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से भी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है।"

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स