तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान, ‘सितारे ज़मीन पर’ देखकर दर्शक हो गए भावुक लोगों ने कहा – ये कहानी हमेशा याद रहेगी।
तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद आमिर खान ने 20 जून को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2007 की क्लासिक 'तारे ज़मीन पर' की एक स्प्रिचुअल रीमेक मानी जा रही है। मुंबई में हुए इसके ग्रैंड प्रीमियर में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूज़र ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि "हां, ये चैंपियंस की रीमेक है, लेकिन इसकी भावनात्मक गहराई असली है। आमिर का अभिनय शानदार है और नए कलाकारों ने दिल जीत लिया है। ये फिल्म इमोशनल, प्रेरणादायक और देखने लायक है।
आमिर खान ने तीन साल के ब्रेक के बाद फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ से 20 जून को बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख और कई नवोदित दिव्यांग कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आमिर फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो विशेष रूप से सक्षम बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देते हैं। फिल्म को 2007 की ‘तारे ज़मीन पर’ का स्प्रिचुअल रीमेक बताया जा रहा है। मुंबई में हुए इसके प्रीमियर में कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूज़र ने लिखा, "आप हंसेंगे, रोएंगे और गर्व महसूस करेंगे, आमिर खान ने फिर से परफेक्शन दिखाया।" दूसरे ने लिखा, "ये फिल्म सिर्फ सितारों के बारे में नहीं है, इसे भावनाओं से मापा जाना चाहिए। यह वाकई खास है। हालांकि आमिर की स्टार पावर के बावजूद ट्रेड एनालिस्ट मानते हैं कि फिल्म की सफलता का काफी हद तक दारोमदार वर्ड ऑफ माउथ पर होगा। शुरुआती अनुमान के अनुसार, फिल्म पहले दिन 11 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, और वीकेंड पर इसमें और उछाल की उम्मीद है।
















































































Leave Your Message