हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक में सवार सभी 15 भारतीयों का रेस्क्यू हुआ सफल।
हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक में सवार सभी 15 भारतीयों का रेस्क्यू हुआ सफल।
सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज में सवार सभी 21 क्रू मेंबर को बचा लिया गया है। इनमें 15 भारतीय शामिल हैं।
सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज (MV Lila Norfolk) में सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर को नेवी ने बचा लिया है. अगवा किए जाने के बाद ही भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट के पास ऑपरेशन शुरू कर दिया था और समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी. इसके बाद जब कमांडो नॉरफॉक जहाज पर उतरे तो लुटेरे फरार हो गए।
रक्षा अधिकारी के हवाले से न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के 4 युद्धपोत तैनात किए गए हैं।
















































































Leave Your Message