गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, केजरीवाल का विपक्ष पर वार।
देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो अहम सीटों — गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना-पश्चिम — पर शानदार जीत दर्ज की है। इन दोनों सीटों पर पिछले चुनावों की तुलना में दोगुने मार्जिन से जीत हासिल हुई। जीत के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी और कहा कि यह जनता के विश्वास का प्रतीक है। केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों दल मिलकर AAP को हराने में लगे थे, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह जीत AAP के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला संदेश है।
बता दें कि देश के चार राज्यों की पाँच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीत ली हैं। बाकी तीन सीटों में से एक-एक बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के खाते में गई है। गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ था — एक सीट बीजेपी को और दूसरी आम आदमी पार्टी को मिली। वहीं, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, केरल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। इन सभी सीटों पर 21 जून को वोटिंग हुई थी और 23 जून को नतीजे आए।
















































































Leave Your Message