भारत की नई अंतरिक्ष उड़ान: शुभांशु शुक्ला बनेंगे AXIOM मिशन के पायलट।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बहुत जल्द एक ऐतिहासिक मिशन पर अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हैं। वह 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। यह मिशन Axiom-4 नाम से जाना जा रहा है, जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, निजी अंतरिक्ष कंपनी Axiom Space, और रॉकेट कंपनी SpaceX मिलकर अंजाम दे रही हैं। इस मिशन की अगुवाई अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जो मिशन की कमांडर हैं। शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ दो और अंतरिक्ष यात्री होंगे – टिबोर कपू जो हंगरी से हैं, और स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, जो पोलैंड से हैं, ये दोनों मिशन में विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) के रूप में शामिल हैं। इस मिशन की लॉन्चिंग पहले 29 मई को तय थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से इसे कई बार टालना पड़ा। पहले फाल्कन-9 रॉकेट के बूस्टर में तरल ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया और फिर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी मॉड्यूल में भी रिसाव की समस्या आई। इन कारणों से लॉन्च की तारीख पहले 8 जून, फिर 10 जून, फिर 11 जून और बाद में 19 जून और 22 जून तक टाली गई। अब सभी तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद लॉन्च की तारीख 25 जून तय की गई है। यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च होगा। लॉन्च के एक दिन बाद, यानी 26 जून की सुबह लगभग 7 बजे (भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे) यह यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा। यह मिशन भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि शुभांशु शुक्ला एक और भारतीय नाम को अंतरिक्ष में पहुंचाने जा रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स