PANCHAYAT 4 LEAK ONLINE: रिलीज के कुछ घंटे बाद ही हुई लीक, यह सीरीज पायरेसी साइट 'तमिल रॉकर्स' पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए है अवेलेबल। 

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी रिलीज़ का काफी इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही यह सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आया, कुछ ही घंटों में यह ऑनलाइन लीक हो गया। इसे बड़ी पायरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स पर 240p से लेकर HD क्वालिटी तक के कई वर्जन में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग “पंचायत 4 फ्री डाउनलोड” और “पंचायत 4 HD डाउनलोड” जैसे शब्दों के साथ इस सीरीज के लिंक तेजी से शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर भी इस शो के डाउनलोड लिंक पोस्ट कर रहे हैं। इससे मेकर्स को काफी नुकसान हो सकता है क्योंकि उनकी मेहनत और मेहनत से बनी इस सीरीज को बिना पैसे के लोग देख रहे हैं। पायरेसी की यह समस्या OTT इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। मेकर्स अब इस मामले में सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि ऐसे गैरकानूनी काम पर रोक लगाई जा सके।

सीरीज पंचायत के चौथे सीजन में फुलेरा गांव में चुनाव का माहौल है। मंजू देवी और क्रांति देवी चुनाव जीतने के लिए लड़ रही हैं। साथ ही रिंकी और सचिव जी की प्यार भरी कहानी भी आगे बढ़ रही है। इस सीरीज को दन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और बाकी कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स