प्रवेश वर्मा ने किया बड़ा ऐलान: 70 अधिकारी, 150 इंजीनियर और 1000 मजदूर मिलकर भरेंगे दिल्ली में एक दिन  3400 गड्ढे भरने का अनोखा अभियान। 

दिल्ली में आज मंगलवार, 24 जून को एक खास काम होगा। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आज सुबह से ही दिल्ली के 3400 गड्ढे एक साथ भर दिए जाएंगे। मंत्री साहब ने कहा, "देश में ऐसा काम पहले कभी नहीं हुआ। लगभग 70 सहायक अधिकारी (AR), 150 जूनियर इंजीनियर (JE) और 1000 मजदूर मिलकर ये काम करेंगे। हमारे विधायक और मैं खुद सुबह मौके पर जाकर देखेंगे। प्रवेश वर्मा ने बताया कि सारे गड्ढे पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक कार्य विभाग) के तय किए गए मानकों के अनुसार भरे जाएंगे। उनके पास जीपीएस लगी वैन होगी, जो हर जगह की रियल टाइम जानकारी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों और इंजीनियरों के सर्वे के आधार पर पूरे शहर के गड्ढों की पूरी मैपिंग कर ली गई है। सड़कों को अलग-अलग जोन में बांटकर काम किया जाएगा। इस काम के साथ दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड बनेगा कि एक ही दिन में इतने सारे गड्ढे भरे जाएं।

दिल्ली सचिवालय के सामने एक टेस्ट किया गया जिसमें एक गड्ढा भरने में 15 मिनट लगे। इसके बाद 15 मिनट बाद उस जगह से गाड़ी गुजर सकती है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पूरे काम को इसी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा और बाद में इसका सर्वे भी किया जाएगा ताकि काम की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और कोई कमी न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की सड़कों का काम पहले की तरह बेहतर तरीके से होगा और इस बार बारिश में सड़क खराब नहीं होगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स