तमन्ना से ब्रेकअप के बाद क्या विजय वर्मा ने फातिमा के साथ बनाई नई शुरुआत? रहस्य क्या है आखिर।
एक्टर विजय वर्मा की लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। पहले उनका अफेयर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ था। दोनों को एक साथ काफी पसंद किया गया, लेकिन फिर उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। कहा गया कि अब वे सिर्फ दोस्त हैं। अब विजय का नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में दोनों को एक कैफे में साथ देखा गया, जिससे उनके अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों ने इन पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। विजय और फातिमा एक साथ फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में काम कर रहे हैं, जिसका पोस्टर भी आ चुका है। फातिमा ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे एक्टर और इंसान हैं, और अब उन्हें वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। इस सीरीज में दोनों ने साथ में बोल्ड सीन्स भी किए थे। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा, लेकिन मार्च 2025 में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं। ब्रेकअप की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। अब विजय का नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जोड़ा जा रहा है। फातिमा दंगल जैसी हिट फिल्म में काम कर चुकी हैं। कभी उनका नाम एक्टर आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है।
















































































Leave Your Message