आपातकाल के 50 साल: बीजेपी मना रही है 'संविधान हत्या दिवस', पूरे देश में होंगे विशेष आयोजन।
आज देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसे 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मना रही है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है और इसका नाम है – 'संविधान हत्या दिवस 2025: स्वतंत्रता के इतिहास का एक काला अध्याय'। इस आयोजन में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। कार्यक्रम का मकसद नई पीढ़ी को 1975 के आपातकाल के दौर के बारे में बताना है – जब आम लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे और लोकतंत्र पर गंभीर चोट हुई थी। बीजेपी इस दिन को याद दिलाकर यह संदेश देना चाहती है कि लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
आपातकाल की 50वीं बरसी पर क्या-क्या कार्यक्रम होंगे?
1 दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी इसमें आने वाले मीसा बंदियों का विशेष स्वागत होगा।
2 वहीं, यूपी में भी इमरजेंसी की 50वीं बरसी के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे जिसका मकसद लोकतंत्र के इस काले अध्याय की जानकारी देना है।
3 बीजेपी नेता और कार्यकर्ता छात्रों से लेकर आम नागरिकों तक पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री, सांसद, संगठन के पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।
4 सीएम योगी आदित्यानाथ लखनऊ में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
5 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बाराबंकी में काला दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
















































































Leave Your Message