AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर जांच की तलवार, ACB को हजारों करोड़ के अस्पताल घोटाले की जांच की मिली मंजूरी।
दिल्ली के दो पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) को पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित हजारों करोड़ रुपये के अस्पताल घोटाले की जांच की अनुमति मिल गई है। यह जांच 6 मई 2025 को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की सिफारिश पर मंजूर की गई थी। अब जल्द ही इस मामले में बड़ी जांच शुरू हो सकती है।
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर अस्पताल परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यह शिकायत विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त 2024 को दर्ज कराई थी। आरोप है कि 2018-19 में मंजूर किए गए 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स में भारी देरी और लागत में तीन गुना तक वृद्धि हुई है। LNJP अस्पताल, ICU अस्पतालों और 94 पॉलीक्लिनिक परियोजनाओं में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। अब तक हजारों करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है। ये जांच आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है, क्योंकि दोनों नेता पार्टी के करीबी माने जाते हैं। फिलहाल मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
















































































Leave Your Message