कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़, पार्वती नदी उफान पर – प्रशासन ने जारी किया अलर्ट। 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है। इससे जीवा नाले में अचानक सैलाब आ गया, और पार्वती नदी भी उफान पर है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अब तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

देश के कई राज्यों में मॉनसून का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने से हालात गंभीर हो गए हैं। जीवा नाले में बाढ़ आ गई है और पार्वती नदी उफान पर है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जहां 26 जिले बारिश से प्रभावित हैं और 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में जलभराव और बारिश से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हुई है, जिसमें राजधानी जयपुर भी शामिल है। सभी राज्यों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स