प्रधानमंत्री मोदी के लिए ब्राजील ने एक विशेष डिनर का प्लान बनाया है और उन्हें आमंत्रित भी किया है।, जिससे चीन की बढ़ गई है नाराजगी।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने जा रहे BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी खबर सामने आई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बार सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। यह पिछले एक दशक में पहली बार होगा जब वह ब्रिक्स बैठक में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह चीनी प्रधानमंत्री ली क्यांग सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी बीच खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ब्राजील आने का प्लान रद्द कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। उधर, ब्राजील ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष राजकीय रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि चीन इस विशेष आमंत्रण से असहज है, और यह भी शी के न आने के फैसले के पीछे एक वजह हो सकती है।
मॉस्को में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो कॉल के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ब्राजील इस साल 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं। इस समूह में अब पांच नए सदस्य भी जुड़ गए हैं — मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई। पुतिन पिछले साल भी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के गिरफ्तारी वारंट की वजह से दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में नहीं जा पाए थे।
















































































Leave Your Message