रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘मैसा’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख फैंस बोले – ब्लॉकबस्टर पक्का!

श्मिका मंदाना, जिन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपनी खास पहचान बनाई है, अब अपनी नई फिल्म 'मैसा' में एक बिल्कुल नए, अनदेखे और दमदार अवतार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। यह इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म रवींद्र पुले द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिन्हें 'सीता रामम' और 'अर्जुन चक्रवर्ती' जैसी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर 27 जून 2025 को रिलीज़ किया गया। रश्मिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस किरदार को अपनी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका बताया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसा रूप दिखाया है जो भयंकर, तीव्र और कच्चा है। यह फिल्म दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाएगी, जहां रश्मिका का किरदार पूरी ताकत से सामने आएगा। 

पोस्टर में रश्मिका को एक खूंखार महिला के अवतार में साड़ी पहने, खून से सना चेहरा लिए हुए दिखाया गया है। उनकी आंखों में दृढ़ता और दर्द की झलक एक साथ देखने को मिलती है। उनके हाथों में धारदार हथियार भी है। यह लुक उनके अब तक के किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग और गहरा प्रतीत होता है। फिल्म के टाइटल रिवील और फर्स्ट लुक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका आग उगल रही हैं, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी!" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "सुपरहिट होगी मैम, बेसब्री से इंतजार है।' इससे एक दिन पहले, यानी गुरुवार को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म की पहली झलक शेयर की थी और अपने फैंस से वादा किया था कि जो लोग सही टाइटल का अंदाजा लगाएंगे, उन्हें वह खुद मिलेंगी। हाल ही में रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया था और इसे श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित किया गया था। 'मैसा' में रश्मिका का यह नया और अनदेखा अवतार देखने के लिए उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। अगर पोस्टर कोई संकेत है, तो यह फिल्म न केवल एक एक्शन थ्रिलर होगी, बल्कि इसमें एक गहराई और भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स