SARDAAR JI 3 का पाकिस्तान में धमाका, ओपनिंग वीकेंड में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म। 

दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर भले ही विवाद चल रहे हों, लेकिन फिल्म की सफलता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। भारत में यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन विदेशों में, खासकर पाकिस्तान में इसने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही लगभग 9 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (PKR) की कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह पाकिस्तान में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म के लगभग सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शकों का रिस्पॉन्स बेहद पॉजिटिव है। कराची के मल्टीप्लेक्स मालिक और डिस्ट्रीब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने बताया कि यह अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग है, चाहे वो भारतीय फिल्म हो या पाकिस्तानी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और महंगी टिकटों के बावजूद लोग बड़ी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं, खासकर गर्मियों की छुट्टियों के कारण। इससे यह भी साबित होता है कि पाकिस्तानी दर्शक आज भी बड़ी स्क्रीन पर अच्छी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी, म्यूजिक और दिलजीत की परफॉर्मेंस को दर्शक खूब सराह रहे हैं, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है।

बता दें कि ये फिल्म 27 जून को ओवरसीज रिलीज हुई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और हानिया आमिर जैसे स्टार्स हैं। पलहगाम अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट की एंट्री बैन हो गई थी। ऐसे में जब हानिया आमिर के साथ दिलजीत की फिल्म आई तो खूब बवाल हुआ। इसी कारण से फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया। वहीं मेकर्स का कहना है कि पहलगाम अटैक से पहले ही फिल्म की कास्टिंग हो गई थी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स