ऋचा घोष ने 21 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में बनाया नया रिकॉर्ड, 702 गेंदों में पूरे किए 1000 रन।
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 24 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम इंडिया की 21 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ब्रिस्टल में खेले गए मैच में ऋचा ने 20 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे किए। ऋचा ने यह उपलब्धि सिर्फ 702 गेंदों में हासिल की, जो फुल मेंबर देशों की सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की क्लोए ट्रेयोन के नाम था, जिन्होंने 720 गेंदें खेली थीं। कुल मिलाकर, ऋचा टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाली दूसरी सबसे तेज खिलाड़ी हैं।
टीम इंडिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने अपना इंटरनेशनल करियर 2020 में मात्र 16 साल की उम्र में शुरू किया था। अब तक उन्होंने 64 टी20 मैचों में 53 पारियों में खेलते हुए 27.81 के औसत से 1029 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा, ऋचा ने 37 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने वनडे में 800 और टेस्ट में 151 रन बनाए हैं।
















































































Leave Your Message