‘अजय: द स्टोरी ऑफ अ योगी’ – योगी आदित्यनाथ की बायोपिक का टीज़र हुआ रिलीज़, अब बड़े पर्दे पर दिखेगी एक संत से मुख्यमंत्री बनने तक की असल कहानी। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के चर्चित और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें उनके तीखे भाषणों, मजबूत नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सराहा जाता है। उत्तराखंड से निकलकर देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। अब उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है 'अजय: द स्टोरी ऑफ अ योगी' (Ajey: The Untold Story of a Yogi)। इस फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और यह फिल्म उनके जीवन की सच्ची कहानी को पर्दे पर लाने वाली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन कहानी पहले शांतनु गुप्ता की लिखी किताब 'The Monk Who Became Chief Minister' के रूप में प्रकाशित हुई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा। अब इसी किताब पर आधारित फिल्म 'अजय: द स्टोरी ऑफ अ योगी' (Ajey: The Untold Story of a Yogi) का टीज़र बुधवार को रिलीज हुआ है। टीज़र में योगी आदित्यनाथ के संघर्षों, संत से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर और उनके बेबाक व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जिन्होंने इससे पहले 12वीं फेल और ये काली काली आंखें में काम किया है। फिल्म में परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और अजय मेंगी जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म को रविंद्र गौतम ने डायरेक्ट किया है और प्रियंका दुबे व दिलीप झा ने इसकी कहानी लिखी है। टीज़र को देखकर लगता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आ सकती है, और अब इंतजार है इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स