श्रीलंका-बांग्लादेश मुकाबले के बीच मैदान में घुसा विशाल 6 फीट लंबा सांप,  देखते ही देखते रोकना पड़ा मैच खिलाड़ियों और दर्शकों में मचा हड़कंप। 

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले वनडे मैच में 77 रन से हराया, लेकिन मैच के दौरान एक अनोखी घटना हुई। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तीसरे ओवर में करीब 6 फीट लंबा सांप मैदान पर घुस आया, जिससे खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यह नज़ारा कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलंका ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। बांग्लादेश की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में पिछड़ गई। इससे पहले भी श्रीलंका में मैदान पर सांप देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले वनडे में 77 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। तंजीद हसन (62) और नजमुल होसैन शान्तो (23) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और स्कोर 100/1 तक पहुंचाया। लेकिन नजमुल के रन आउट होते ही बांग्लादेश की पारी 125/9 तक बिखर गई। हालांकि नौवें नंबर पर आए अली ने 51 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जुलाई और अंतिम मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स