भारत-पाक डिजिटल वार तेज: शाहिद अफरीदी, हानिया आमिर और माहिरा खान समेत कई पाक सेलिब्रिटीज के अकाउंट फिर भारत में किए गए बैन।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और अधिक तनावपूर्ण हो गए। भारत ने इसके जवाब में "ऑपरेशन सिंदूर" चलाया और आतंकियों को करारा जवाब दिया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बैन कर दिए गए थे। बुधवार को कुछ समय के लिए ये अकाउंट्स भारत में दिखाई देने लगे, जिससे लगा कि बैन हटा लिया गया है। लेकिन गुरुवार को ये अकाउंट्स फिर से भारत में ब्लॉक कर दिए गए। शाहिद अफरीदी, हानिया आमिर, फवाद खान और माहिरा खान जैसे कई चर्चित पाक सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं। सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पहलगाम आतंकी हमले में कई लोगों की जान जाने के बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए कई पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बैन कर दिए। इनमें हानिया आमिर, जिन्होंने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ सरदार जी 3 में काम किया था, का अकाउंट भी शामिल है। इसके अलावा माहिरा खान, फवाद खान, शाहिद अफरीदी, मावरा होकेन, सबा कमर और अली जफर जैसे कई चर्चित सितारों के अकाउंट भी भारत में नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, बुधवार को कुछ अकाउंट्स अस्थायी रूप से भारत में दिखने लगे थे, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से ये सभी अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए गए। पाक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।
















































































Leave Your Message