अर्जेंटीना में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 57 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय पीएम की यात्रा — भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का मिला प्रमाण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत तीसरे पड़ाव अर्जेंटीना में हैं, जो ऐतिहासिक है क्योंकि 57 वर्षों में यह पहली बार है कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा पर अर्जेंटीना गया है। इससे पहले मोदी 2018 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना आए थे, जो बहुपक्षीय था। इस बार यात्रा पूरी तरह द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है।एजीजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे, जिनसे उनकी पिछली मुलाकात 2024 में हुई थी। दोनों नेता रक्षा, कृषि, ऊर्जा, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस लाभकारी साझेदारी पर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा कई रणनीतिक और ऐतिहासिक पहलुओं से महत्वपूर्ण है। अर्जेंटीना में उन्होंने भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया, विशेष रूप से कृषि, ऊर्जा, खनिज और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में। अर्जेंटीना भारत के लिए अनाज, तिलहन, लिथियम और शेल गैस का अहम स्रोत बन सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में दोनों देशों का सहयोग हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा। इससे पहले त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा के दौरान मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ मिला। वे यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच व्यापार, डिजिटल लेनदेन, स्वास्थ्य, संस्कृति और समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों में 6 समझौते हुए। अर्जेंटीना के बाद प्रधानमंत्री ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे नामीबिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे, जिसमें भारत-अफ्रीका संबंधों पर विशेष ध्यान रहेगा।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स