14 किलो सोना, करोड़ों की नकदी और हवाला नेटवर्क – रान्या राव फंसी तगड़े केस में। 

एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत बेंगलुरु और तुमकुर जिलों में रान्या और उनके सहयोगियों की लगभग 34.12 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियां उस अवैध आय के बराबर हैं, जो अपराध से अर्जित की गई थी लेकिन अब तक ट्रेस नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस रान्या राव की चार प्रमुख संपत्तियां जब्त कर ली हैं, जिनकी कुल कीमत 34.12 करोड़ रुपये है। जब्त की गई संपत्तियों में बेंगलुरु के विक्टोरिया लेआउट में एक घर, अर्कावती लेआउट में एक प्लॉट, तुमकुर जिले में इंडस्ट्रियल लैंड और अनेकल तालुक में कृषि भूमि शामिल हैं।

इस मामले की जांच की शुरुआत CBI की एफआईआर से हुई थी, जो 7 मार्च 2025 को रजिस्टर हुई थी। इसमें DRI की शिकायत पर दो विदेशी नागरिकों को मुंबई एयरपोर्ट पर 21.28 किलो तस्करी किए गए सोने के साथ पकड़ा गया था। इससे कुछ दिन पहले, 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस रान्या राव को 14.2 किलो विदेशी सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये थी। उनके घर से बाद में 2.67 करोड़ रुपये की नकदी और 2.06 करोड़ की सोने की जूलरी भी बरामद की गई थी। ईडी ने यह कार्रवाई PMLA के तहत की है और मामले की जांच जारी है।ईडी की जांच में सामने आया है कि रान्या राव तरुण कोंडुरु राजू और अन्य साथियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड स्मगलिंग रैकेट चला रही थीं। दुबई, युगांडा जैसे देशों से हवाला और फर्जी कस्टम डिक्लेरेशन के जरिए गोल्ड भारत लाया जाता था और यहां कैश में जूलर्स को बेचा जाता था। ईडी ने रान्या की 34.12 करोड़ की संपत्ति जब्त की है और अब तक 55.62 करोड़ की अवैध कमाई का पता चला है। डिजिटल सबूतों से रान्या की भूमिका स्पष्ट हुई है। जांच अभी जारी है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स