‘जल्द लौटूंगी नए नॉर्मल के साथ’ – दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया कमबैक प्लान।
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है, जिसके बाद अब वे घर लौट चुकी हैं और रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और टारगेट थेरेपी ले रही हैं, जिसे उनका शरीर कब और कैसे स्वीकार करेगा, यह उनकी आगे की सेहत के लिए बेहद अहम है। इसी बीच दीपिका ने हाल ही में यूट्यूब पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की और अपनी हेल्थ व करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। एक फैन के टीवी पर वापसी के सवाल पर दीपिका ने कहा कि वे जरूर कमबैक करना चाहती हैं। उनका प्लान था कि बेटे रुहान के फीडिंग का वक्त खत्म होने के बाद वे दोबारा फिट होकर काम पर लौटेंगी, लेकिन बीमारी के चलते चीजें अचानक बदल गईं। अब वे चाहती हैं कि इलाज के बाद जब उनका शरीर टारगेट थेरेपी को पूरी तरह स्वीकार कर ले, तब वे अपने "नए नॉर्मल" के साथ काम पर लौट सकें।
दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर उनके पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दीपिका के लिवर में पाया गया ट्यूमर बहुत ही अग्रेसिव था और इसके दोबारा होने की आशंका भी ज्यादा है। हालांकि, हालिया स्कैन में उनके शरीर में कैंसर सेल्स नहीं दिखे हैं, लेकिन बायोप्सी से ट्यूमर की गंभीरता का पता चला है। डॉक्टरों ने दीपिका को वेट ट्रेनिंग, योगा (खासकर स्ट्रेचिंग), ऑइली और फैटी फूड से परहेज़ की सलाह दी है और बाहर के खाने की बजाय घर का बना खाना खाने को कहा है। शोएब ने कहा कि सर्जरी के बाद वे सोच रहे थे कि इलाज खत्म हो जाएगा, लेकिन अब साफ हो गया है कि आगे भी लंबा इलाज चलेगा। प्रोफेशनल फ्रंट पर, दीपिका कक्कड़ आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन में नज़र आई थीं। यह शो उनका पांच साल बाद टीवी पर कमबैक था, लेकिन हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें इसे बीच में छोड़ना पड़ा।
















































































Leave Your Message