एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं – राजनीति में मज़ा नहीं आ रहा!
बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत ने हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो के 'आत्मनिर्भर रवि' पॉडकास्ट में राजनीति में अपने शुरुआती अनुभव साझा किए। मंडी (हिमाचल प्रदेश) से बीजेपी सांसद चुनी गई कंगना ने स्वीकार किया कि उन्हें राजनीति से अब तक कोई खास खुशी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह एकदम अलग तरह का काम है और उन्हें इसकी आदत डालनी पड़ रही है। कंगना ने साफ तौर पर कहा, "यह समाज सेवा जैसा है, और मेरा बैकग्राउंड इससे जुड़ा नहीं रहा है। मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा था।
सांसद बनीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राजनीति में अपने शुरुआती अनुभव, चुनौतियाँ और व्यक्तिगत सोच को लेकर खुलकर बात की। महिला अधिकारों की मुखर आवाज रही कंगना ने माना कि उनका अतीत का एक्टिविज्म और अब की राजनीतिक जिम्मेदारियाँ बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने बताया कि सांसद बनने के बाद लोग उनसे लोकल सिविक समस्याएं जैसे टूटी नाली या सड़क की शिकायतें करते हैं, जबकि वे बताने की कोशिश करती हैं कि ये पंचायत या राज्य सरकार के दायरे की चीज़ें हैं। जनता की अपेक्षाओं पर उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि वे अपनी जेब से समस्याएं हल करें। प्रधानमंत्री बनने को लेकर जब सवाल किया गया, तो कंगना ने साफ कहा, "मैं खुद को भारत की प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखती। मेरे पास न तो वो जुनून है और न ही झुकाव।" उन्होंने स्वीकार किया कि सोशल वर्क कभी उनका बैकग्राउंड नहीं रहा और उन्होंने हमेशा एक निजी, भौतिक सुखों से भरा जीवन जिया है। कंगना की आखिरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ थी, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया और फिल्म को निर्देशित भी किया। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘तनु वेड्स मनु 3’ और ‘इमली’ शामिल हैं।
















































































Leave Your Message