नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ के टीजर रिलीज होते ही फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई से नया रिकॉर्ड बनाया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मची हलचल।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का टीजर 3 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर (राम) और यश (रावण) की पहली झलक दिखाई गई। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, पहले पार्ट की लागत 835 करोड़ और दूसरे की 700 करोड़ है।फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई है। ‘रामायण’ ने अपनी पहली झलक ही रिलीज होते ही 1000 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इसकी बड़ी सफलता का संकेत है। यह कमाल फैंस की उत्सुकता, स्टारकास्ट, निर्देशक की प्रतिष्ठा और मार्केटिंग की प्रभावशाली रणनीतियों की वजह से संभव हुआ है।

‘रामायण’ की पहली झलक रिलीज होते ही नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो को भारी फायदा हुआ। फिल्म के टीजर की वजह से स्टूडियो के शेयर बाजार में तेजी आई है। प्राइम फोकस बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड है और कंपनी ने 462.7 मिलियन इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी पाई, जिससे शेयर की कीमत में 30% की वृद्धि हुई। 25 जून से 1 जुलाई के बीच शेयर की कीमत 113.47 रुपये से बढ़कर 149.69 रुपये हुई। 3 जुलाई को ‘रामायण’ की पहली झलक के बाद शेयर की कीमत 176 रुपये तक पहुंच गई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 4,638 करोड़ से बढ़कर 5,641 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, यानी दो दिनों में 1,000 करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी। इसके बाद शेयर की कीमत 169 रुपये पर स्थिर हो गई और मार्केट कैप लगभग 5,200 करोड़ पर कायम रहा। इसके अलावा, ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने भी प्राइम फोकस स्टूडियोज़ में निवेश किया है। कंपनी के बोर्ड द्वारा नए शेयर जारी करने की मंजूरी के बाद रणबीर 12.5 लाख शेयर खरीदेंगे, जिसका अनुमानित निवेश लगभग 20 करोड़ रुपये है।नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण दो भागों वाली फिल्म होगी, जिसका पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज़ होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साईं पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स