कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर धार्मिक पहचान के लिए ‘मैं हिंदू हूं’ पोस्टर अभियान किया गया शुरू। 

देश में 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, जिसके दौरान 4 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से जल लेने के लिए कावंड़ यात्रा पर निकलेंगे। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही रास्ते में आने वाले ढाबों और होटलों के खाने और उनकी पहचान को लेकर विवाद बढ़ गया है। मुजफ्फरनगर में पहचान विवाद के बाद बरेली में हिंदू महासभा ने ‘मैं हिंदू हूं’ के पोस्टर कैंपेन शुरू किया है, ताकि दुकानें चलाने वालों की धार्मिक पहचान स्पष्ट हो सके। प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

यशवीर महाराज ने लोगों से कहा है कि अपने सनातन धर्म से जुड़े होटल, ढाबे, चाय और मिठाई की दुकानों पर भगवान वराह का चित्र और भगवा ध्वज लगाएं। इससे कांवड़ यात्रा में आए शिव भक्तों को स्पष्ट संदेश मिलेगा कि वे वहीं भोजन करें जहां भगवा ध्वज और सनातन धर्म के लोगों का नाम लिखा हो। उन्होंने बताया कि जहां भगवान वराह का चित्र होगा, वहां थूक-मूत्र करने वाले नहीं होंगे और वे दुकानें केवल सनातन धर्म के लोगों की होंगी। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान लाखों कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इस यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। पिछले साल भी सावन के महीने में दुकानदारों को अपनी दुकानों पर नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे ताकि कांवड़िए सही पहचान कर सकें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स