मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया सिंदूर ब्रिज का भव्य उद्घाटन इससे अब मुंबई के ट्रैफिक में मिलेगी नई रफ्तार।
मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाला पुनर्निर्मित कार्नैक ब्रिज, जिसे अब सिंदूर ब्रिज नाम दिया गया है, का उद्घाटन गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस ब्रिज से दक्षिण मुंबई में पूर्व-पश्चिम दिशा के ट्रैफिक फ्लो में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। आम जनता के लिए यह ब्रिज दोपहर 3 बजे से खोला जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में पुराने और क्षतिग्रस्त कार्नैक ब्रिज के स्थान पर बने नए सिंदूर ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कार्नैक एक अत्याचारी गवर्नर था, इसलिए ब्रिज का नाम बदलकर 'सिंदूर ब्रिज' रखा गया, जो भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है। यह ब्रिज बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया और दोपहर 3 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ब्रिज का निर्माण अतिरिक्त नगर आयुक्त अभिजीत बांगर के नेतृत्व में किया गया। यह ब्रिज 328 मीटर लंबा है, जिसमें 70 मीटर हिस्सा रेलवे परिसर में और 230 मीटर पहुंच मार्ग है। इसमें दो भारी स्टील गर्डर लगाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन 550 मीट्रिक टन है। दक्षिणी गर्डर अक्टूबर 2024 में और उत्तरी गर्डर जनवरी 2025 में रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक्स के दौरान स्थापित किए गए थे।
















































































Leave Your Message