पाकिस्तान में के क्वेटा से लाहौर जा रही बस पर हमला: बस से उतारकर 9 मुसाफिरों को पहचान के आधार पर मारी गई गोली। 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के झोब इलाके में एक दर्दनाक और बड़ा हमला हुआ है। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने नेशनल हाईवे पर चलती बस को रोका और उसमें सवार यात्रियों से उनकी पहचान पूछी। पहचान की पुष्टि के बाद उन्होंने 9 यात्रियों को गोलियों से भून दिया। यह सभी लोग पंजाब प्रांत के अलग-अलग इलाकों से थे और क्वेटा से लाहौर जा रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बलूचिस्तान पहले से ही एक अस्थिर और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां अकसर अलगाववादी गतिविधियां और जातीय हिंसा देखने को मिलती है। इस हमले ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुई बस पर हमले की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पहले इसी तरह के हमलों में बलूच संगठनों का नाम सामने आता रहा है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इसे एक आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यात्रियों को बस से उतारकर उनकी पहचान पूछी और 9 मासूमों को गोली मार दी। इसके अलावा, इसी साल मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कुछ सैन्यकर्मियों को भी बंधक बना लिया था। हाल ही में क्वेटा और मस्तुंग समेत कुछ इलाकों में तीन बंदूकधारियों के हमले की खबर भी सामने आई है, लेकिन प्रवक्ता रिंद ने दावा किया है कि सुरक्षाबलों ने सभी हमलों को विफल कर दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स