फडणवीस सरकार का ऐतिहासिक फैसला: गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का आधिकारिक 'राज्य महोत्सव' किया गया घोषित।
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का आधिकारिक राज्य महोत्सव घोषित किया है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने आज राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह घोषणा विधायक हेमंत रसाने द्वारा सत्र के दौरान उठाई गई मांग के बाद की गई है। मंत्री ने बताया कि गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे राज्य स्तर पर महोत्सव के रूप में मान्यता देना समाज में एकता और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देगा। इस निर्णय से राज्य में गणेशोत्सव की गरिमा और महत्व और बढ़ने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत 1893 में लोकमान्य तिलक ने की थी, जिसे राष्ट्रवाद, सामाजिक एकता और संस्कृति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि महायुति सरकार ने उन याचिकाओं और बाधाओं को दूर किया है जो इस उत्सव के आयोजन में रुकावट डालना चाहती थीं। अब गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का आधिकारिक राज्य महोत्सव घोषित कर उसकी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया गया है। इस साल गणेशोत्सव 26-27 अगस्त को मनाया जाएगा, और गणेश विसर्जन 6 सितंबर को होगा। यह 10 दिवसीय उत्सव भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में जाति, धर्म की सीमाओं से परे सभी को एकजुट करता है
















































































Leave Your Message