WIMBLEDON 2025: फाइनल में धमाकेदार जीत, सिनियाकोवा और वरबीक बने मिक्स्ड डबल्स चैंपियन। 

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में कैटरीना सिनियाकोवा और डच जोड़ीदार सेम वरबीक ने लुइसा स्टेफनी और जो सैलिसबरी की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 7-6 (7-3) से हराकर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। सेंटर कोर्ट पर 10 जुलाई को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों सेट टाईब्रेक तक पहुंचे, जहां सिनियाकोवा और वरबीक ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्णायक पलों पर बाजी मारी। फाइनल का समापन सिनियाकोवा के शानदार फोरहैंड विनर के साथ हुआ, जिससे यह जोड़ी विजेता बनी। यह कैटरीना सिनियाकोवा का 10वां ग्रैंड स्लैम वूमेन्स डबल्स खिताब है, जिन्होंने अपनी मजबूत खेलकूद से डबल्स फॉर्मेट में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है। इसके पहले उन्होंने सात बार हमवतन बारबोरा क्रेजिकोवा, दो बार अमेरिकी खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड और एक बार कोको गॉफ के साथ ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इसके अलावा, वह दो बार की ओलंपिक चैंपियन भी हैं, जिन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ वूमेन्स डबल्स में गोल्ड मेडल और 2024 पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड डबल्स में टॉमस मचाक के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं, सेम वरबीक के लिए यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। जीत के बाद वरबीक ने सेंटर कोर्ट पर भावुक होकर अपने पिता को जन्मदिन का गीत गाकर यह खुशी दर्शकों के साथ साझा की। यह जीत वरबीक के लिए करियर की एक बड़ी उपलब्धि है और उन्होंने इस मौके को यादगार बना दिया। इस शानदार प्रदर्शन और जीत के साथ, सिनियाकोवा और वरबीक ने साबित कर दिया कि वे डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों फॉर्मेट में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं और आगे भी कई बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए तैयार हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स