पत्नी की मौत के बाद पराग ने लिया खास फैसला, शेफाली की याद में लगाए पेड़,  कहा – अब वो हर पत्ते में जिंदा हैं। 

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल में से एक पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला का साथ अब टूट चुका है। शेफाली की अचानक मौत ने न केवल पराग को बल्कि उनके फैन्स और दोस्तों को भी गहरा सदमा दिया है। पराग इन दिनों हर उस चीज़ को दोबारा जीने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी शेफाली को बेहद प्रिय थीं। वो सोशल मीडिया पर शेफाली को याद करते हुए रोज़ भावनात्मक पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिससे साफ है कि वो उनकी कमी को हर पल महसूस कर रहे हैं। हाल ही में पराग त्यागी ने शेफाली की याद में एक बहुत ही खास और भावुक काम किया। उन्होंने पेड़ लगाकर शेफाली के नेचर के प्रति प्रेम को सम्मान दिया। इस वीडियो में पराग के साथ उनका बेटा और उनका प्यारा डॉग सिंबा भी नजर आया। पराग ने बताया कि शेफाली हमेशा से चाहती थीं कि वो दुनिया को कुछ लौटाएं, और पेड़ लगाना उसी दिशा में पहला कदम है।

पराग ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "परी को हमेशा से नेचर से गहरा प्यार था। वो चाहती थीं कि दुनिया को कुछ लौटाया जाए, और ये पेड़ लगाना उसी भावना का प्रतीक है। मैं जानता हूं कि वो अब भी हमारे आस-पास हैं, हर पेड़ की हर सांस में। इस भावनात्मक पहल को सोशल मीडिया पर लोगों से खूब सराहना मिल रही है। फैंस पराग की इस भावुक श्रद्धांजलि को सच्चे प्यार की मिसाल मान रहे हैं। शेफाली भले अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पराग के इस कदम से उनकी यादें और आत्मा प्रकृति के ज़रिए हमेशा जीवित रहेंगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स