कंगना रनौत की सरकारी सैलरी में कितना खर्च होता है, और कितना बचता है? यहां जानें पूरा सच। 

कंगना रनौत, जो अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद हैं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सरकार से जो सैलरी मिलती है, उसमें से ड्राइवर और कुक की सैलरी देने के बाद केवल 50 से 60 हजार रुपये ही बचते हैं। उनके इस बयान के बाद से यह चर्चा में आ गया है कि एक सांसद को कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं। बतौर सांसद, कंगना को हर महीने 70,000 रुपये क्षेत्रीय भत्ते के रूप में और 60,000 रुपये ऑफिस खर्च के लिए मिलते हैं। इन 60 हजार में से उन्हें स्टाफ की सैलरी, स्टेशनरी और ऑफिस से जुड़ी अन्य जरूरी चीजों का खर्च निकालना होता है। इसके अलावा सांसदों को प्रतिदिन 2,000 रुपये का भत्ता मिलता है, साथ ही उन्हें मुफ्त मेडिकल सुविधा, दिल्ली में आवास, यात्रा भत्ता और कई अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं।

हालांकि कंगना का कहना है कि इन तमाम भत्तों और सैलरी के बावजूद संसद सदस्य के रूप में उनके खर्च ज्यादा हैं और बचत कम हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बतौर एक्ट्रेस उनकी कमाई कहीं ज्यादा थी, लेकिन अब देशसेवा की भावना से वह राजनीति में आई हैं और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स